रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6 प्रतिशत डीए बढ़ाने पर सहमति प्रदान की।

उन्होंने कहा कि एरियर देने पर मुख्य सचिव से चर्चा कर सकारात्मक रुख अपनाएंगे। वहीं सातवें वेतनमान के आधार पर एचआरए बढाने की मांग पर उन्होंने कहा कि उक्त मांग पर भी सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।
हड़ताल अवधि को अवकाश में शामिल करने की महासंघ की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल पर यदि नहीं जाते हैं तो इस मांग पर भी विचार किया जाएगा।
कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ छलावा – कमल वर्मा
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने इसे छल करार दिया है। उन्होंने कहा कि 6 प्रतिशत पर सहमति का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आज इस मुद्दे पर बुलायी बैठक में आगे की रणनीति पर फैसला लेने की बात कही है।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




