रायगढ़। लगातार हो रही बारिश से रायगढ़ जिला तर बतर हो गया है जिले की समस्त नदी और नाले अपने उफान ओर हैँ, चंद्रपुर और बरमकेला सरिया को जोड़ने वाली लात नाला का पानी पुल से उपर आ गया है, दर्जनों रास्ते से सम्पर्क टूट गया है, दिन रात अनवरात पानी बरसने से सारंगढ़ के सभी गांव सराबोर हो गये हैँ, अमीरों के लिए एडवेंचर पर गरीबों के लिए बामुश्किल सूखे छाँव मे अपना ठौर ठिकाना स्थापित करना मुनाशीब नही हो पा रहा। सारंगढ़ की घोघरा नाला अपने चरमोतकर्ष पर बह रही है, जिले मे युवा बाढ़ रूपी पानी के साथ सेल्फी लेकर स्टेटस लगा रहे हैँ पर सभी के मन मे एक जिज्ञासा जरूर है की पानी कब रुके और वो फिर से अपने दैनिक जिंदगी के कर्तव्य पथ पर आगे बड़ सकें, लेकिन मौसम विभाग की माने तो अभी राहत मिलने कर कम ही आसार नजर आ रहे हैँ।


इधर राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो बीती रात से मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं आज सुबह से हल्की फुहार पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना हैं।

प्रदेश में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं। जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। बिलाईगढ़ में गिधौरी शिवरीनारायण महानदी उफान पर है। पुल से मात्र 1 फीट नीचे पानी बह रहा है। इधर घटमडवा पुल में 4 फीट से ऊपर पानी बह रहा है। आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसके चलते जिला मुख्यालय से ब्लॉक मुख्यालय का संपर्क टूटा गया है। यात्रियों को नाव के सहारे पार कराया जा रहा है। वहीं दोनों ओर बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।
प्रदेश में अभी बारिश से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान लगाया है। जिसके अनुसार 13 अगस्त को बनने वाला सिस्टम दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ को प्रभावित करेगा। जबकि 17 अगस्त को बनने वाला सिस्टम सरगुजा को भी राहत पहुंचा सकता है।

मौसम विज्ञानी जनक राम साहू ने कहा कि प्रदेश में मानसून द्रोणिका के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी तो कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात संभावित है। बारिश को लेकर आम जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

