तीन जून को कैनाल रोड विकासनगर से चोरी हुए ट्रक के मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के ट्रक के टायर बरामद किये हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

इसी वर्ष तीन जून मोहम्मद इस्लाम पुत्र मोहम्मद हाशिम निवासी पहाड़ी गली ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी। बताया कि चोरों ने उनका ट्रक कैनाल रोड पहाड़ी गली विकासनगर से चोरी कर लिया है। इस पर विकासनगर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। पुलिस ने चार जून को ही उक्त ट्रक उसड़ गांव बेहट जिला सहारनपुर यूपी से बरामद किया। तब ट्रक के टायर गायब मिले थे। चोरी का आरोपी फरार हो गया था। 11जून तड़के पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहरुख उर्फ काकू पुत्र नूरद्दीन निवासी जीवनगढ़ विकासनगर को शक्ति नहर पुल नंबर एक के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पासा से ट्रक के चारों टायर बरामद हुए हैं। आरोपी टायर बेचने जा रहा था। एसएसआई दीपक मैठाणी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी पंकज कुमार, कांस्टेबल कपिल रावत, निकुल कुमार, पूरण सिंह राणा शामिल रहे।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

