रायपुर निगम की अव्यवस्था आयी सामने,40 से अधिक कालोनियों में जलभराव के हालात,एक दिन में 69.2 मिली वर्षा ने तोड़ा रिकॉर्ड….

मंगलवार को दिन भर हुई झमाझम वर्षा ने नया रिकार्ड बना दिया। साथ ही नगर निगम की शहरी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। राजधानी के कई क्षेत्रों में घरों तक पानी घुस गया।
नालियों की साफ-सफाई नहीं होने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई।
दिन भर की वर्षा के कारण अलग-अलग वार्ड और कालोनियों में चार लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। वर्षा की तीव्रता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रायपुर की मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मुहल्लों में भी जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है यानी बुधवार को भी राजधानी में भारी वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष 2021 में 12 अगस्त को चौबीस घंटों में 50 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष नौ अगस्त को दिन भर में ही रायपुर में 69.2 मिमी वर्षा हो गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ही रायपुर में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। विभाग ने रायपुर समेत पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
सुबह से लेकर रात तक जलवृष्टि
मंगलवार सुबह से ही राजधानी में रात तक वर्षा होती रही। सुबह 9.30 बजे वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ। दिन भर कहीं रुक-रुक कर तो कहीं हल्की और भारी वर्षा हुई। शाम चार बजे से मूसलधार वर्षा शुरू हुई और घंटे भर में ही मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मुहल्लों को भर दिया। लगातार वर्षा की वजह से मौसम में भी ठंडकता आ चुकी है, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
व्यावसायिक कांप्लेक्स और अंडरब्रिज भी भरे
लगातार वर्षा की वजह से राजधानी के जयराम कांप्लेक्स, रविभवन, जवाहर बाजार पार्किंग, लालगंगा शापिंग माल में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इसके साथ ही गुढ़ियारी अंडरब्रिज, रामनगर अंडरब्रिड, आमानाका अंडरब्रिज में जलभराव की वजह से वाहनों के आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई।
नाले नहीं बने, इसलिए जलभराव की स्थिति
नगर निगम में विपक्ष में पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने कहा कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नालों का निर्माण नहीं किया गया। भविष्य की योजना को देखते हुए बसाहट का ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए यह स्थिति निर्मित हुई। अभिनंदन पैलेस के सामने का नाला भी बिना कारण के बंद कर दिया गया, जिसकी वजह से कुशालपुर के बंजारी नगर और प्रोफेसर कालोनी में जलभराव की स्थिति बन रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से पानी निवासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
ये क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित
1. काशी नगर
2. कुशालपुर- शीतला कालोनी
3. प्रोफेसर कालोनी
4. अनुपम गार्डन-पुरानी बस्ती
5. चंगोराभाठा
6. राजातालाब
7. रिंग रोड
8. टैगोर नगर
9. कमल विहार के आसपास के क्षेत्र
10. टाटीबंध
11. पंडरी
12. समता कालोनी
13. गायत्री नगर
14. मठपुरैना- रावतपुरा नगर
15. आदर्श नगर- पुरानी बस्ती
16. प्रोफेसर कालोनी, सेक्टर-2
17. सड्डू-मोवा
दो दिनों के भीतर तापमान में इस तरह आई गिरावट
तारीख- अधिकतम- न्यूनतम
8 अगस्त-32.6- 24.2 डिग्री सेल्सियस
9 अगस्त- 28.2-24.4 डिग्री सेल्सियस
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025
- हरिनाथ खूंटे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री - December 18, 2025
- 28 दिसंबर 2025 को सभी वैष्णव पदाधिकारी सूरजपुर अवश्य पहुंचे – लखन दास वैष्णव - December 18, 2025

