बरमकेला। जिला कलेक्टर के दिशा निर्देश एवं डाक्टर एसएन केसरी के मार्गदर्शन एवं डाक्टर अवधेश पाणिग्राही के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में सोनोग्राफी की मशीन लग जाने से विकासखंड के ग्रामीण अंचलों को बहुत राहत मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला मे सोनोग्राफी मशीन होने से क्षेत्र के गरीब व वंचित वर्ग की गर्भवतियों, पेट की बीमारी के मरीजों को राहत मिलेगी। लोगों को महंगी दर पर बाजार में सोनोग्राफी जांच नहीं करवानी पडेगी। मशीन को लेकर कई सालों से इंतजार बना हुआ था। जो आज मशीन मिल जाने से इस विकासखंड के सहित क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगा।महिलाएं बड़ी संख्या में सोनोग्राफी करवाने के लिए जिला पहुंचती थी। इससे उनका समय व पैसा दोनों की बर्बादी होती है।


202 गांव के लोगों को होगा फायदा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में सोनोग्राफी की सुविधा होने से इस क्षेत्र के 202 गांवों के लोगों को सुविधा होगी पहले 40 50 किलोमीटर दूरी तय कर मरीजों को बस या वाहन किराए का खर्चा करना पड़ता था। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में सोनोग्राफी की मशीन आ जाने से लोगों फायदा हुआ
और भी जांच के लिए मिलेगा मशीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अगले कुछ दिनों में लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, रीनल फंक्शन टेस्ट, यूरिन एनलाईसर सीरम इलेक्ट्रोलाइट,एवं विभिन्न जांच के लिए मशीन मिलेगा जिनके लिए मरीजों को बाहर भटकना पड़ता था। वो सुविधा प्रारम्भ कर रहे हैं,किसी भी जांच के लिए लोगों को बाहर जाना नही पड़ेगा। डाक्टरों की टीम एवं स्टाफ के सहयोग से पूरे अंचल वासियों को इलाज के लिए भरपूर प्रयास एवं सहयोग करने में हमेशा लगन और मेहनत कर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
