रायगढ़। किसान को सपरिवार बरामदे में सोना महंगा पड़ा। रात को चोर ने उसके कमरे की आलमारी से सोना और कैश सहित 90 हजार का माल उड़ा दिया। यह वारदात सरिया थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरिया से लगे ग्राम कांदुरपाली में रहने वाला अरुण कुमार पटेल पिता कुंजराम ( 32 वर्ष ) खेती किसानी करता है।

विगत बुधवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अरुण घर के बरामदे में सो गया। दरमियानी रात बरामदे में पटेल परिवार को नींद में गाफिल देख अज्ञात चोर कमरे में दाखिल हुआ और आलमारी तोड़ते हुए उसमें रखे कीमती सामानों को लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। सुबह जब अरुण की नींद खुली और उसने आलमारी को संदिग्ध परिस्थितियों में खुली देख लॉकर की जांच की तो उसमें रखे 2 तोला सोना तथा 22 हजार रुपए नगद मिलाकर तकरीबन 90 हजार के माल को गायब पाया।
बदहवास पटेल परिवार ने पूरे घर की खाक छानते हुए खोजबीन की मगर गहने और पैसे नहीं मिला तो थक हारकर आखिरकार थाने की शरण ली। बहरहाल, अरुण पटेल की शिकायत पर सरिया पुलिस अब अज्ञात चोर के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम करते हुए संदिग्धों की धरपकड़ कर रही है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

