कोरबा: कोरबा जिले में एक के बाद एक अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
करतला थाना अंतर्गत एसबीई बैंक में चोरी का असफल प्रयास किया गया, जहां चोर लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया. घटना को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और एक बार फिर से एक शातिर चोर ने सीएसईबी चौकी क्षेत्र में टीपी नगर स्थित टाटा इंडिकैश एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया. चोर की शादी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

चोर नहीं हुआ सफल: चोर शातिराना अंदाज में एटीएम कंबल ओढ़ कर हाथ में टांगी लेकर पहुंचा है और एटीएम को तोड़ने का काफी प्रयास किया. लेकिन एटीएम नहीं तोड़ सका. अंत में चोर हार मानकर वापस लौट गया. सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि “एटीएम में तोड़फोड़ करने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची है. जांच कार्रवाई करते एटीएम के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर रही है.
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
