पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने विजय नगर पुलिस शिकायत की थी।

बॉम्बे हॉस्पिटल के पास 2019 से जिम जा रही थी। जिम में उसकी दोस्ती पर्सनल ट्रेनर गौरव पंवार से हो गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
इस दौरान गौरव ने युवती से शादी करने का वादा किया और झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब युवती ने उसे शादी का बोला तो वह आनाकानी करने लगा। लेकिन जब फिर से युवती ने जब जिम ट्रेनर पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से मना कर दिया और युवती को जान से मारने की धमकी देकर डराने लगा।
बताया जा रहा है कि जिम ट्रेनर युवती के साथ मारपीट भी कर चुका है। पीड़िता ने घटना की शिकायत विजय नगर थाने में की। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी जिम ट्रेनर से मामले में पूछताछ कर रही है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

