नई दिल्ली. भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग सिल्वर मेडल जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का पहला मेडल है.

कौन हैं संकेत महादेव सरगर
महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत महादेव सरगर ने पिछले साल दिसंब में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड जीता था. इसी गोल्ड से उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था. 21 वर्षीय संकेत महादेव सरगर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के चैंपियन थे.
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में जीता 126वां मेडल
भारत 1990, 2002 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला देश रहा है. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में भारत 126 मेडल के साथ दूसरा सबसे सफल देश है. इन खेलों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में उससे अधिक पदक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया (159) ने जीते हैं. 2018 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के वेटलिफ्टरों का दबदबा रहा जिन्होंने 5 गोल्ड सहित नौ मेडल जीते.
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
