बालोद/मंगलवार को भैसबोड पोस्ट आफिस में हुए लाखों की हेराफेरी के मामले में आरोपित डाकपाल योगेश कोर्राम निवासी गोड़री को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक जांच में 116 खातों में 16 लाख 85000 रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी सामने आई है।

यह रकम 25 से 30 लाख तक पहुंच सकती है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित विकास कुमार सोनी, उप संभागीय निरीक्षक कार्यालय, डाक उप संभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना छह अक्टूबर 2021 से 20 जुलाई 2022 के मध्य पोस्ट आफिस शाखा डाकघर ग्राम भैंसबोड़ पदस्थ डाकपाल योगेश कुमार कोर्राम ने विभिन्न खाताधारकों से उनके खाता में पैसा जमा न कर केवल उनके खाता के पास बुक में एंट्री कर जमा किये गये रकम को शासकीय हिसाब में नहीं लेकर अपने पास रख लेता था। आरोपित के द्वारा अपने शाखा के खाताधारकों के खाता के प्रराम्भिक जांच पर कुल 116 खाताधारकों से कुल 16 लाख से अधिक की राशि धोखाधड़ी कर उनकी राशि को गबन करने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था।
पुलिस टीम ने सुबह चार बजे आरोपित के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह अपने शाखा के विभिन्न खाताधारकों के खातों में पैसा जमा न कर केवल उनके खाता के पास बुक में एंट्रीकर जमा किये गये रकम को शासकीय हिसाब में न लेकर अपने पास रख लेता था। पूर्व में 40 हजार रुपये को अपने शाखा में हुए हेरा-फेरी की भरपाई करने के चक्कर में सट्टा व जुआ में पैसा लगाकर खाताधारकों के पैसों को हड़प कर खर्च कर दिया।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
