रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों को इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।

शासन के आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान कुल 5 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लगातार 5 दिनों का अवकाश मिलेगा।
इसके बाद वर्ष के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी कुल 5 दिनों का होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश शैक्षणिक सत्र 2026-27, जो कि 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित है, के अंतर्गत लागू होगा। शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के साथ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस आदेश के जारी होने के बाद प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को आगामी त्योहारों एवं शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। खास तौर पर अक्टूबर से दिसंबर के बीच लगातार आने वाले प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश की तारीखें पहले से निर्धारित कर दी गई हैं।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
