सारंगढ़। 26वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की तवा फेंक स्पर्धा में शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय कपरतुंगा के मोहन बरेठ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की रोजा यादव ने तवा फेंक और गोला फेंक में दो कांस्य पदक जीते।
बोड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की विजयलक्ष्मी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबी कूद और 600×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर कुल चार पदक अपने नाम किए। इसी विद्यालय की प्रतिमा ने ऊंची कूद में कांस्य तथा 400×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-17 बालक वर्ग में कपरतुंगा के फिरोज सिदार ने तवा फेंक और हैमर थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-19 बालिका वर्ग में तनुजा पटेल ने तवा फेंक में स्वर्ण और हैमर थ्रो में रजत पदक जीता। वहीं सरसीवा की लीना साहू ने 400×400 मीटर रिले में कांस्य पदक हासिल किया।
जिले के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
