रायगढ़/थाना लैलूंगा के मर्ग क्रमांक 04/2022 धारा 174 जा.फौ. की म़ृतिका श्रीमती कुमारी भुईहर पति राजकुमार भुईहर उम्र 32 साल साकिन लमडांड के मृत्यु की जांच पर उसके पति पर आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मर्ग जांच दौरान मृतिका के मायके पक्ष के लोगों एवं उसके घर आसपास रहने वालों से पूछताछ कर बयान लिया । मृतिका का भाई बताया कि कुमारी भुईहर का शादी करीब 15 साल पहले ग्राम लमडांड के राजकुमार भुईहर के साथ सामाजिक रीति के साथ हुआ है जिसके 04 बच्चे हैं ।
कुमारी भुईहर का पति राजकुमार हमेशा लडाई झगडा करता था । इस कारण कई बार लमडांड में आकर मिटिंग भी किए थे । दिनांक 10.01.2011 के रात बहन का लडका परखित फोन करके बताया कि मां (कुमारी भुईहर) घर के परछी के म्यार में प्लास्टिक रस्सी से फांसी लगाकर लटकी हुई है, मर गई है। तब अचंभित हो गये, दूसरे दिन सबेरे जाकर देखे ।
अन्य गवाह भी बताये कि राजकुमार भुईहर उसकी पत्नी कुमारी को झगड़ा मारपीट करता था जिससे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मर्ग जांच से आरोपी राजकुमार भुईहर पर धारा 306 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
