छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 । लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए बोलेरो से जा रहे
थे। रास्ते में ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही सभी की मौत हो गई। हादसा पुरुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर के चरामा मरकाटोला शादी कार्यक्रम में जा रहा था। ये बुधवार रात को करीब 9.30 बजे के आस पास नेशनल हाईवे 30 पर बालोद के जगतरा पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही एक बच्ची, 5 महिला और 4 पुरुष की मौत हो गई।

एक बच्ची घायल, रायपुर रेफर
हादसे में एक बच्ची घायल है। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात होने के कारण मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके थे। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। वहीं ट्रक के संबंध में भी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मुख्यमंत्री ने टवीट कर दुख जताया-
अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
