रायगढ़। पिछले एक महीने में जिले के कई राशन दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का आवंटन नहीं बांटे जाने की शिकायतें आई हैं। जांच में शिकायत सही प्रमाणित हुई है। अब सवाल उठ रहे हैं कि ग्रामीण इलाकों में चावल को न बांटकर कहां खपाया जा रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है। हाल ही में खरसिया के ग्राम पंचायत तेलीकोट में हितग्राहियों ने शिकायत की थी कि उन्हें अप्रैल – मई का अतिरिक्त आवंटन नहीं मिला। विक्रेता पर चावल के गबन का आरोप लगाया गया था। जांच में हितग्राहियों ने बयान भी दिया था। अब ऐसी ही गड़बड़ी रायगढ़ ब्लॉक के कई दुकानों में सामने आ रही है। ननसिया , सरडामाल और कोलाईबहाल में भी इसी तरह का कांड हुआ है । सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अतिरिक्त आवंटन मिलने के बाद भी हितग्राहियों को वितरण नहीं किया गया। कोलाईबहाल में जांच के लिए खाद्य निरीक्षक भी पहुंचे थे। कई हितग्राहियों ने अतिरिक्त आवंटन का चावल नहीं मिलने की जानकारी दी। गरीबों को मिलने वाले मुफ्त चावल को दुकान संचालक कहां छुपा रहे हैं।

कहीं वापस रोटेट तो नहीं हुआ चावल
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति सदस्य पांच किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है। यह आवंटन राशनकार्ड पर मिलने वाले अनाज के अतिरिक्त है। केंद्र सरकार ने योजना को सितंबर 2022 तक बढ़ाया है। पूरे कोविडकाल में यह आवंटन जारी रहा है। अगर राशन दुकानों में यह चावल नहीं बंट रहा है तो फिर इसे कहां खपाया जा रहा है। जिले के कई राइस मिलर पीडीएस चावल खपाने के लिए मशहूर हैं।
- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


