रायगढ़। नशे की हालत में बाईक चलाना बाईक सवार दो युवकों को तब महंगा पड़ गया, जब सड़क हादसे में एक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर दो दोस्त अजय राठिया, उम्र 26 वर्ष, पिता आनंद राम राठिया दूसरा साथी दिगम्बर यादव , दोनों मनुवापाली के रहवासी हैं। मदिरापान के लिए कनकतुरा आए हुए थे। काफी नशे की हालत में थे, और बाईक से अपने घर की ओर जा रहे थे।

अजय राठिया नशे में धुत होकर बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। वहीं पीछे बैठा हुआ उसका दोस्त दिगंबर यादव लगातार कहता रहा कि मोटरसाइकिल को धीरे चला लेकिन अजय राठिया ने उसकी एक भी बात नहीं मानी और सकरबोगा गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें अजय राठिया को काफी गंभीर चोटे आई और पीछे बैठे हुए दिगंबर को भी चोटे आई, आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया, जिला अस्पताल पहुंचते ही अजय राठिया की सांसें थम गईम प्राथमिक परीक्षण में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके साथी की घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
