रायगढ़ । जिले में हाथी और मनुष्य के बीच द्वंद्व लगातार जारी है। इसी कड़ी में घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के बटुराकछार गांव में रविवार को एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। घरघोड़ा वन अमले ने इसकी सूचना हाथी सहायता केंद्र रायगढ़ को दे दी है। विभाग आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बारिश के इस मौसम में लगातार हाथियों की आवाजाही जिले में जारी है, लेकिन घरघोड़ा वन अमला न तो हाथियों के आवाजाही की निगरानी कर रहा है और न ही लोगों को आगाह कर रहा है। खेती-किसानी के इस दौर में किशान अपने खेतों में जाते हैं ऐसे में हाथियों की आवाजाही से अनभिज्ञ ग्रामीण हाथियों के हमले में मौत को गले लगा रहे है। विभाग के आला अधिकारी भी जंगल का निरीक्षण नहीं कर रहे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
