रायगढ़। शराब के नशे में कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला जांजगीर – चांपा जिले का है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा अंतर्गत नगरदा बुरकाडीह भवानी बरेठ पिता निवासी देवचरण 50 वर्ष गत 22 जुलाई की दोपहर शराब के नशे में घर पहुंचा और नशे की हालत में ही कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए सक्ती के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे मगर तब तक कीटनाशक का असर पूरे शरीर में फैल चुका था। ऐसे में मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका और आखिरकार कल शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
