छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का रायगढ़ आगमन पर हुआ जोरदार इस्तकबाल
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का प्रथम रायगढ़ आगमन पर रायगढ़ जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों और मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह आतिशी इस्तकबाल किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय सर्किट हाउस से उनका काफिला शाही ईदगाह रामपुर रोड पहुंचा और वहां रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, वार्ड नंबर 8 की पार्षद रुकमणी साहू, वार्ड नंबर 9 की पार्षद

रंजना पटेल और मुस्लिम समाज के साथ साथ सभीसमाज के वरिष्ठ लोगों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उसके पश्चात उनका काफिला केंद्रीय विद्यालय चौक पहुंचा जहां आतिशबाजियों के बीच उनका स्वागत किया गया और भव्य बाइक रैली के माध्यम से अमीन मेमन को मोती महल ले जाया गया। जहां साजु खान, अतहर हुसैन, अजहर हुसैन द्वारा सयुंक्त रूप से फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

उसके पश्चात उनका काफिला चांदनी चौक पहुंचा। जहां सानू साबरी के नेतृत्व में इस्तकबाल किया गया। उसके बाद उनका काफिला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचा। जहां कांग्रेस सेवादल और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संयुक्त स्वागत किया गया और उनसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करवाया गया। उसके पश्चात उनका काफिला जिला कांग्रेस कमेटी पहुंचा जहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा फूल मालाओं से अगवानी की गई। जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का प्रथम रायगढ़ आगमन पर इस्तकबाल किया गया। उसके बाद उन्होंने कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग की बैठक ली गई और पत्रकार वार्ता भी की गई।

आज के स्वागत समारोह, पत्रकार वार्ता, सभी विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक वार्ता और वृक्षारोपण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ काँग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन, रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू पूर्व सभापति से शेख सलीम यारियां वार्ड नंबर 8 की पार्षद रुकमणी साहू वार्ड नंबर 9 की पार्षद रंजना कमल पटेल, गजालापरवीन, सिमरन कौर, सिबली भाई, गुलजेब अहमद, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव दीपक पांडे अशरफ खान, सतपाल बग्गा, जयंत बोहिदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों मदन महंत विकास ठेठवार पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी, कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठन शकील अहमद मुन्ना, किसान नेता लल्लू सिंह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हाजी मुबस्सीर हुसैन, शेख़ ताज़ीम, नरेन्द्र जुनेजा, नरेश जायसवाल, प्रभात साहू, रामलाल पटेल, लखेश्वर मिरी, वकील अहमद सिद्दीकी, सुदेश लाला, सन्तोष कुम्हार, राजू टोप्पो, शैलेश मनहर, साजु खान, आरिफ़ हुसैन, अतहर हुसैन, यावर हुसैन, फ़हद अली, सैय्यद इम्तियाज बाबा, अजहर खान, उमेश तिर्की, विजय जायसवाल, शानू शाबरी, शहनवाज खान, वसीम खान, श्रेयांश शर्मा, शायरा बानो, वारसुन बेगम, अफसरी बेगम, गजाला बाजी रानी घासीदास महंत आदि उपस्थित रहे।

- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
