दुर्ग. जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. शिवनाथ नदी पुलगांव में तीन दिन से नदी में गिरी कार आज मिल गई है. कार को कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया है.

आज एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ मछुआरों की टीम भी कार और उसमें सवार लोगों को ढूंढने के लिए उतरी थी. इसी दौरान नदी में कार दिखी. जिसे बाहर निकाला गया. जिसमें एक युवक का शव मिला है.
बता दें कि, तीन दिन पहले शिवनाथ नदी के पुलगांव ब्रिज के पास एक कार गिरने की खबर आई थी. वहां रहने वाले मछुआरे और गोताखोर श्याम ढीमर ने कार को गिरते हुए देखा था. उसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था. शव की शिनाख्त निशांत भंसाली निवासी रायपुर के रूप में की गई.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
