सक्ती। जिले के हटरी चौक में रहने वाले अधिवक्ता के परिवार को दो शातिर ठगों ने जेवर साफ करने का झांसा देकर 2 लाख के सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

बता दें कि नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कुमार सेवक की धर्मपत्नी घर पर थीं तभी दो लोग आए और जेवरात को चमकाने की बात करने लगे। बीना देवी ने जब बर्तन दिए तो दोनों ठग उसे साफ कर वापस कर दिए, फिर ठगों ने अकेली महिला को देख शातिराना अंदाज में उनके हाथो की चूड़ियों को भी साफ करने की बात कही। जब बीना देवी ने अपने हाथों की चूड़ियां उतार कर दी तो उसे दोनों ठगों ने एक बर्तन के साथ गैस चूल्हे पर रख बोले कि थोड़ी देर में चूड़ी साफ हो जाएगा,
तो बीना देवी जिद करने लगी कि मैं देखना चाहती हूं कि भाप से कैसे सोने की चूड़ी चमकने लगेगी तो दोनों ठग उन्हें मना करने लगे और घर से बाहर भागने लगे तो बीना देवी को शक हुआ और उन्होंने तत्काल बर्तन खोल देखा तो उसमें कंगन नहीं था, तब बीना देवी सहित घर के नौकर दौड़ाए तब तक ठग भाग निकले। इस संबंध में पुलिस थाने सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिस पर तत्काल सभी मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है वहीं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी ठगों की फुटेज निकाली जा रही है। साथ ही जिले के साथ साथ आसपास के जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

- हरी खाद और बीजीए कल्चर से बदलेगी खेती की तस्वीर : संयुक्त संचालक राठौर ने सारंगढ़ कृषि विभाग को दिए बड़े निर्देश… - May 7, 2026
- उर्वरक वितरण पर नहीं कोई रोक : सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम, किसानों से भ्रामक खबरों से बचने की अपील… - May 7, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर : आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली कमान, प्रशासनिक महकमे में उत्साह…. - May 7, 2026
