रायगढ़। ट्रैक्टर एजेंसी के मैनेजर के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए 90 हजार के आभूषण ले उड़े। यह वारदात शहर के कोतरा रोड क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस संदेहियों की धरपकड़ कर रही है। कोतरा रोड स्थित विकास नगर के गली नंबर 2 का मूल निवासी सुधांशु कुमार साहू पिता प्रमोद साहू ( 54 वर्ष ) पत्थलगांव में एक ट्रैक्टर एजेंसी में मैनेजर का काम करते हुए परिवार के साथ वहीं रहता है, इसलिए उसने रायगढ़ के अपने घर को एक महिला को किराए पर देते हुए एक कमरे के आलमारी में अपना कीमती चीजों को रखा था।

बताया जाता है कि किराएदार महिला अपने मायके गई थी तो पड़ोसी ने फोनकर उसे बताया कि उसके घर का ताला टूटा है। ऐसे में बदहवास किरायेदार महिला वापस आई तो देखा कि मकान मालिक के कमरे का संदिग्ध परिस्थितियों में ताला टूटा था और दो आलमारी खुली थी। तदुपरांत, महिला ने फोनकर घटना की जानकारी सुधांशु को दी तब कहीं जाकर चोरी की पुष्टि हुई। पत्थलगांव से रायगढ़ आकर सुधांशु ने अपने कमरे का जायजा लिया तो खुलासा हुआ कि आलमारी के लॉकर में रखे सोने का चैन, बाली और 4 कंगन समेत तकरीबन 90 हजार के जेवर गायब थे। फिलहाल, सुधांशु साहू की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए भादंवि की धारा 457, 380 के तहत मामले को जांच पड़ताल में लिया है।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




