रायगढ़। दिनांक 16 जूलाई 2022 को थाना तमनार में नाबालिग बालिका दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजनों के साथ आयी। निरीक्षक किरण गुप्ता द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर आरोपी दयानिधी पटेल पर धारा 363, 366(क), 376, भा.द.वि 06 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पीड़िता बताई कि ग्राम दियागढ़ लैलूंगा का दयानिधि पटेल से लगभग 1 वर्ष पूर्व से जान पहचान है। वह तमनार के किसी कंपनी में ड्रायवरी काम करता था, दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते थे। दयानिधि अविवाहित हूं, शादी करके पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर बोलता था। दिनांक 12 जूलाई 2022 को मां की तबियत खराब होने से तमनार अस्पताल में भर्ती किये थे। उसी दिन सुबह दयानिधि पिकअप लेकर तमनार आया हूं रायगढ़ जा रहा हूं, साथ चलो थोड़ी देर में वापस छोड दूंगा कहकर गाड़ी में बैठाकर रायगढ़ की ओर ले जाने लगा फिर पूंजीपथरा के जंगल में पिकअप को मोड़ दिया और लगभग आधा किलोमीटर दूर ले जाकर पिकअप रोककर बलात शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग ने किसी तरह छुड़ाकर भागते हुए रोड में आई और पैदल अपने घर गई। घटना के बारे में अपनी घरवालों को बताई।
घटना के बाद से आरोपी दयानिधि फरार था, थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी. पी. बंजारे द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिरों को तैनात किये जिसके गांव से अन्यत्र फरार होने की सूचना पर तत्काल रात में ही स्टाफ के साथ उसके सकुनत पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी दयानिधी पटेल पिता शिवचरण पटेल (27) निवासी दियागढ़ थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ का स्वास्थ्य परीक्षण, कोविड टेस्ट कराया गया और दिनांक 17 जूलाई 2022 को विधिवत गिरफ्तार किया।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




