रायगढ़। लैलूंगा पुलिस द्वारा जशपुर जिले की युवती से दुष्कर्म के आरोपी अजय चौहान तथा अपराध में उसके सहयोगी रहे कन्हैया सिदार उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय भेजा गया है।

घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा दिनांक 12.07.2022 को थाना लैलूंगा में दुष्कर्म की लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है | पीड़िता महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक संतरा चौहान के समक्ष एफआईआर दर्ज कराते समय बताई कि उसका लैलूंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुरटुरा के अजय चौहान से पिछले माह फेसबुक पर परिचय हुआ । अजय चौहान उसकी जाति का हूं, शादी करूंगा कहकर भरोसा दिलाया था । इसी बीच दिनांक 08/06/2022 को अजय शादी करूंगा नहीं तो मर जाउंगा कहकर भावनात्मक रूप से बहला फुसलाकर अपने रिस्तेदार के घर ग्राम गोढी, लैलूंगा ले जाकर इच्छा के विरूद्ध बलात संभाग किया । उसके बाद अजय चौहान रोज मोबाईल पर बातचीत कर शादी करूंगा कहता था |
जब पता चला कि वह सजातीय नहीं है तो उसे शादी नहीं हो सकती है, कहकर मिलने से मना की । तब वह फिर से आत्महत्या कर मरने की बात कहकर इमोशन ब्लैकमेल किया और दिनांक 10/07/2022 को अजय चौहान अपने एक साथी (छोटू उर्फ कन्हैया सिदार) के साथ मोटर साइकिल में घर के पास आया और घर से बाहर बुलाकर जबरन मोटर साइकिल में बिठाकर गोढी ले
जाना बताया । दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जान टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
