जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने जनपद पंचायत सारंगढ़ ग्राम पंचायत कटेकोनी के पंचायत सचिव श्री मिलन चंद्रा, ग्राम पंचायत अमलीपाली-ब के पंचायत सचिव श्री बेदराम सिदार तथा जनपद पंचायत तमनार ग्राम पंचायत पेलमा के पंचायत सचिव श्री बैसाखुराम किसान को शासन की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, गौठान, स्वच्छ भारत मिशन एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्य में रूचि नहीं लेने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में पंचायत सचिव श्री मिलन चंद्रा को जनपद पंचायत बरमकेला में अटैच किया गया है। इसी तरह पंचायत सचिव श्री बेदराम सिदार को जनपद पंचायत पुसौर एवं पंचायत सचिव श्री बैसाखुराम किसान को जनपद पंचायत घरघोड़ा में अटैच किया गया है।
- एसपी के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 103 किलो गांजा जब्त 8 आरोपी गिरफ्तार… - October 1, 2026
- परिवहन आरक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट, 66 अभ्यर्थियों को अंतिम मौका… - October 1, 2026
- सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल…प्रकाश पटेल बने अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़, खोमन लाल ध्रुव को कोसीर का प्रभार - October 1, 2026
