अंबिकापुर। जिले के घुटरापारा में दो माह पहले एक कुत्ता ने युवक को काट लिया था। जिससे युवक के परिजनों ने उसका अस्पताल में इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगा। जिसके बाद उसका तबीयत बिगड़ने लगा और सोमवार की उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मृतक हरि भुइयां 35 वर्ष मूलतः झारखंड के पलामू जिला के ग्राम करसा का रहने वाला था। पिछले कुछ वर्षो से वह अंबिकापुर के घुटपारापारा में रहता था और मजदूरी कर अपना घर बना लिया था। बताया जाता है कि दो माह पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। जिसका उपचार कराने के बजाय वह झाड़-फूंक करा रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह असामान्य हरकतें करने लगा था। सांस लेने में भी उसे दिक्कत हो रही थी।
रविवार सुबह व पत्नी और बच्चों के साथ गर्दन पाठ गया था, अपने साथ मुर्गा भी ले गया था। जिसके बाद अचानक वह वहां से उठकर भाग गया था। उसकी पत्नी और बच्चे भी उसके पीछे वहां से वापस लौट आए थे। बताया जा रहा है कि शाम को उसकी असामान्य हरकतें और बढ़ गई। लगातार वह दौड़ भाग करने लगा। ऐसी स्थिति में उसे संजीवनी 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसके शरीर में रेबीज का संक्रमण पूरी तरीके से फैल चुका था।
मेडिकल कालेज परिसर में उसके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों से चर्चा चल ही रही थी कि वह एंबुलेंस का शीशा तोड़कर तेजी से दौड़ लगाते हुए बिलासपुर चौक की ओर भाग गया था, उसके पीछे स्वजन भी लगे थे लेकिन रात भर उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश गर्दन पाठ के उसी स्थान पर मिली, जहां एक दिन पहले वह परिवार के साथ गया था। शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे।
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात को आवाज आ रही थी। संभवतः रेबीज संक्रमण के कारण युवक को ज्यादा तकलीफ हो रही थी और सुबह उसकी लाश देखी गई। शरीर में कहीं भी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने संभावना जताई है कि रेबीज के संक्रमण से ही उसकी मौत हुई होगी।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
