छत्तीसगढ़: “मैं तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा, अगर तुमको भी मुझसे प्यार है तो अपना न्युड वीडियो बनाकर मेरे पास भेजो, मैं अपने पास रखूंगा किसी को नहीं दिखाउंगा” फिर….
बालोद: मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत रहने वाली पीड़िता ने थाना रनचिरई मे आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) ने पीड़िता को मैं तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा तुम अपना न्युड वीडियो बनाकर मेरे पास भेजो मैं अपने पास रखूंगा किसी को नहीं दिखाउंगा न ही भेजूंगा कहकर प्रार्थीया को विश्वास में लेकर प्रार्थीया के द्वारा अपने पापा के मोबाइल नंबर से न्यूड वीडियो बनाकर आरोपी टिकेश्वर के मोबाइल नंबर पर वॉट्सअप में भेजी थी, जिसे आरोपी ने वॉट्सअप के माध्यम से वायरल कर दिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्र.77/2022 धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए) आईटी एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण के विवेचना पर से आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 10.07.2022 को 13ः50 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व उपपुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के मार्गदर्शन पर आरोपी गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश ठाकुर, उप निरीक्षक यामन देवांगन सउनि लता तिवारी, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक पुकेश साहू, आर.चंदन कुर्रे का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी :-
टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
