छत्तीसगढ़ में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।ताजा मामला है जांजगीर के मुनुन्द का जहां आरोपियों ने दुर्लभ पारसमणि की तलाश में गांव के बैगा की हत्या कर लाश जंगल मे दफन कर दी।इससे पहले नकाबपोशों ने बैगा के घर मे डकैती भी की।पुलिस ने जंगल से बैगा का शव निकलवा लिया है।मामले में 8 से 9 आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 8 जुलाई से मृतक बैगा बाबूलाल यादव घर से लापता था।पिछले शनिवार को 5 नकाबपोशों ने पारस पत्थर लूटने की मंशा से बैगा को बंधक बनाकर घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।जिसके बाद उन्होंने बलौदा के जंगल मे हत्या कर शव को दफन कर दिया था।


घटना में संलिप्त 8 से 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।वहीं आरोपियों के निशानदेही पर और भी लोगों से पूछताछ जारी है।सोमवार को पुलिस ने बैगा का शव जंगल से खोदकर बाहर निकलवाया है।शव पंचनामा व पीएम की प्रक्रिया की जा रही है।
वहीं पत्नी की शिकायत पर कोतवाली में मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।बहरहाल इस सुनियोजित हत्याकांड को लेकर लोगों में काफी चर्चा है।
- “गांव-गांव में सुशासन का महाअभियान” : उलखर और बड़े नावापारा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही मिला लाभ… - May 6, 2026
- सारंगढ़ कोतवाली में ‘सिंघम’ प्रमोद यादव एंट्री से अपराधियों में खौफ…गुंडे औऱ अवैध कारोबारियों की खैर नहीं.. - May 6, 2026
- ‘विकास पुरुष’ डॉ. संजय कन्नौजे की विदाई, पद्मिनी साहू से नई उम्मीदें…प्रशासनिक सर्जरी या राजनीतिक दबाव? - May 6, 2026
