बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम कूपाबांधा के एक खेत में संदिग्ध अवस्था में 20 वर्षीय युवती की लाश मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जो देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी । इसी बीच सोमवार सुबह उसकी लाश कुपाबांधा के पास मिली। उसकी पहचान अनिता बैगा पिता दुकालू राम बैगा 20 वर्ष के रूप में हुई है।
संदिग्ध हालात में मिली युवती की लाश में कपड़े अस्त व्यस्त हैं, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
