रायपुर। आप सबने पानी से भरा तालाब देखा होगा, लेकिन क्या कभी आप सबने डीजल-पेट्रोल से भरा तालाब देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीजल का एक तालाब बना हुआ है और लोग यहां से डीजल स्टोर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की सच्चाई क्या है? चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थानाक्षेत्र के लाईवलीहुड कॉलेज के सामने रायपुर से बचेली की तरफ डीजल भरकर आ रही टैंकर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर मे सड़क पर ही पलट गई। जिसके बाद पलटी टैंकर से हजारों लीटर डीजल पानी की तरह बहने लगा। इसे देख वहां मौजूद लोग टैंकर से डीजल स्टोर करने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार पलटी टैंकर से हजारों लीटर डीजल पास के ही खेत मे बहकर जमा हो गया। जैसे ही लोगो को डीजल टैंकर पलटने की सूचना मिली लोग डिब्बे, बर्तन लेकर डीजल भरने पहुंच गये। ये वीडियो संवाद नाम के एक चैनल से शेयर किया गया है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
