जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़: रायगढ़ जिले के विधानसभा रायगढ़ और सारंगढ़ विधानसभा को जोड़ती सड़क जो कटँगपाली से बरमकेला तक रोड अत्यंत खराब हो गई है। जिसके लिए जिला पंचायत के सदन से लेकर विधायक,मुख्यमंत्री तक पत्र के माध्यम से निवेदन जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर ने किया था लेकिन आज तक कोई ठोस आश्वाशन नही मिला और सिर्फ लीपा पोती रिपेयर का काम करके छोड़ दिया जाता था। जिस बात को लेकर जि प सदस्य अजय जवाहर नायक ने माननीया सांसद महोदया को निवेदन किया था। जिसपर आज सांसद गोमती साय ने सीधे लोक निर्माण के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और इन समस्या को देखते हुए सांसद महोदया जी ने जल्द ही निर्माण कार्य हेतु आश्वासन दिया।


अजय जवाहर नायक ने अपनी क्षेत्र की जनताओं के समस्या को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे है और एक बार फिर अपनी क्षेत्र की जनताओं के समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है।
जि.प.सदस्य अजय जवाहर नायक ने जताया आभार….
जिला पंचायत सदस्य अजय नायक ने सांसद गोमती साय जी को अपने व क्षेत्र की जनताओं की तरफ से तहे दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा हमारी सांसद जिन्होंने क्षेत्र की जनता के आवागमन की चिंता की और बात सम्बन्धित विभाग तक पहुचाया उन्हें में फिर से तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
