रायगढ़। जिले का उद्योग विभाग बड़ी परेशानी से गुजर रहा है। स्टाफ की कमी के कारण योजनाओं कि क्रियान्वयन का दबाव बढ़ता जा रहा है । हैरत की बात यह है कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में प्रत्येक ब्लॉक के हिसाब से नौ इंस्पेक्टरों का सेटअप है , लेकिन एक की भी पदस्थापना नहीं हुई है। रायगढ़ जैसे औद्योगिक जिले में उद्योग विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है जहां छोटे और मझोले उद्योगों के लिए बहुत ज्यादा गुंजाइश है, वहां रोजगार बढ़ाने के लिए इनकी स्थापना बेहद जरूरी है।

इसके लिए उद्योग विभाग में सेटअप के हिसाब से अधिकारी और कर्मचारी भी होने चाहिए जो योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी न आने दें।वर्तमान में उद्योग विभाग की समस्या से जूझ रहा है। रायगढ़ जिले में नौ ब्लॉकों के हिसाब से नौ इंस्पेक्टरों का सेटअप स्वीकृत है। इसकी तुलना में एक की भी पोस्टिंग नहीं की गई हे। मतलब बिना किसी इंस्पेक्टर के ही विभाग का कामकाज चल रहा है । उद्योगों की मॉनिटरिंग समेत कई नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में देरी का कारण भी यही है ।
प्रमोशन होने के बाद खाली होते गए
पद-
इसकी वजह उद्योग विभाग में कई सालों से इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती नहीं होना है। करीब 15 सालों से विभाग में कोई नया इंस्पेक्टर भर्ती नहीं हुआ जो पूर्व में भर्ती किए गए थे , वे प्रमोट होकर उच्च पदों पर हैं लेकिन निचले स्तर पर इंस्पेक्टरों के पद खाली हैं। इसी वजह से समस्या हो रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
