रायगढ़, सारंगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मानिकपुर एवं खैरझीटी के विद्यालयों में जल जीवन मिशन के कार्य की अपूर्णता के संबंध में खबरे प्रकाशित हुयी थी। इस संंबंध में ईई पीएचई ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मानिकपुर शासकीय प्राथमिक शाला में एक नग हैण्डपंप स्थापित एवं चालू है। उक्त हैण्डपंप की पानी सैम्पल की जांच 8 जुलाई 2022 को कराया गया। पानी सैम्पल की जांच रिपोर्ट में पानी पीने योग्य पाया गया है। ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज योजना स्वीकृत है एवं कार्य अंतिम चरण में है। पाईप लाईन टेस्टिंग कार्य चालू है। योजना से शाला में नल कनेक्शन कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होते ही शीघ्र शाला में स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं ग्राम खैरझीटी शासकीय प्राथमिक शाला में रनिंग वाटर के तहत ग्राम पंचायत द्वारा पावर पंप स्थापित कर पेयजल उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में पावर पंप खराब हो गया है, बंद पावर पंप का सुधार कार्य ग्राम पंचायत/शाला समिति को दिए गए है।



ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर आधारित नलजल योजना स्वीकृत है एवं कार्य अंतिम चरण में है। इस योजना से प्राथमिक शाला में अतिरिक्त नल कनेक्शन प्रदाय कर स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

