रायगढ़: शिक्षकों के इंतज़ार मे बच्चे हताश और परेशान, 16 जून के बाद से स्कूल को झांकने तक नही आये शिक्षक…!

रायगढ़। तहसील तमनार अंतर्गत ग्राम छिरवानी में एक ऐसा विद्यालय भी है जहां पढ़ने वाले विद्यार्थी शिक्षक के स्कूल आने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बावजूद भी इस विद्यालय से शिक्षक नदारद हैं। दरअसल, ग्राम छिरवानी के इस विद्यालय में दो शिक्षक ही कार्यरत हैं जिसमें एक प्रधान पाठक रामपाल पाठक व दूसरा जसकेतन राठिया सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। विद्यालय में 16 जून को गणवेश वितरित किया गया उसके बाद से ही विद्यालय बन्द है। कभी विद्यालय खोला भी जाता है तो प्रधान पाठक व सह शिक्षक स्कूल में शराब पीकर आते हैं। गांव वालों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनका कहना है कि जो करना है कर लो कहकर जवाब मिलता है इसलिए ग्रामवासी बच्चों के भविष्य के साथ साथ खिलवाड़ होता देख इस विद्यालय में अन्य शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए सभी ने एकमत होकर कलेक्टर रानू साहू को ज्ञापन सौंपा है।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
