रायगढ़। मकान पुताई करने वाले एक युवक ने चूहामार दवा पीकर अपनी जान गंवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में खरसिया थानांतर्गत ग्राम सरवानी निवासी शत्रुधन उरांव पिता पंचूराम ( 28 वर्ष ) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मकान पुताई का काम करने वाले शत्रुधघन रविवार दोपहर चूहामार दवा पी गया। कुछ देर में तबीयत बिगड़ने पर युवक ने चूहामार दवा सेवन की बात अपने भाई को बताया तो उसे खरसिया ले सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। रातभर इलाज के बाद भी शत्रुघन की हालत नहीं सुधरने पर उसे रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन यहां भी उसे नहीं बचाया जा सका। युवक ने किन कारणों से ऐसा किया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




