बिलासपुर—सीपत पुलिस ने पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने वाले नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनटीपीसी स्थित रेलवे ट्रैक से स्क्रैब चोरी के आरोपियों को भी धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ विधिवत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।
एडिश्नल एसपी रोहित झा ने बताया कि सीपत थाना क्षेत्र की पिडिता ने जुलाई को लिखित शिकायत कर बताया कि नाबालिग लड़के ने 2 बजे रात को मोटरसायकल से सीपत लेकर गया। जान से मारने और फोटो विडियो वायरल की धमकी देकर बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया।
रोहिता झा ने बताया कि मामले को पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाया गया।रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद नाबालिग की पता-साजी शुरू हुई। इसी बीच जानकारी मिली कि नाबालिग आरोपी बाहर भागने की फिराक में है। खबर मिलते ही आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आईपीसी की धारा 376, 506 का अपराध दर्ज कर किशोर को न्यायालय के हवाले किया गया है।





