बिलासपुर. बिलासपुर में 13 साल की लड़की का न्यूड विडिओ बनाकर उससे रेप करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। युवक ने पहले लड़की को ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उससे रेप किया। इस दौरान उसका न्यूड विडिओ भी बना लिया। आरोपी ब्लैकमेल कर लड़की से छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की की बड़ी बहन को इसकी भनक लगी, तब उसने चाइल्ड लाइन की मदद ली और पुलिस से शिकायत कर दी। मामला सरकंडा थाने का है। जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र की 13 साल की लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले के युवक का उसका घर आना-जाना था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। छह महीने पहले युवक अपने घर में अकेला था, तभी उसने मौका पाकर लड़की को घर बुला लिया। इस दौरान कमरे में ले जाकर उसे ब्लू फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सरकंडा TI उत्तम साहू ने बताया कि पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश भी दी है। लेकिन, आरोपी युवक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
