जैजैपुर/जांजगीर-चाम्पा जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात व चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनमानस तक शासन की योजनाओं को पहुचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशासन के साथ जिले में मीडिया का बेहतर तालमेल हो और पाठकों तक सकारात्मक कार्य उपलब्ध हो,यह उनकी कोशिश होगी। वे सकारात्मक आलोचनाओं का स्वागत करते हैं और ऐसी आलोचनाओं में सुधार की आवश्यकताओं पर भी ध्यान अवश्य केंद्रित करेंगे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ अपने स्तर पर आमनागरिकों की जो भी समस्याएं हैं,उनका भी त्वरित निराकरण करेंगे। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा,पोषण, किसानों से जुड़ी योजनाओं के अलावा अन्य महत्वपूर्

- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
