हरदोई। अपर सत्र न्यायाधीश दीपक यादव ने एक दलित बच्ची से रेप के मामले में आरोपित पर जुर्म साबित होने में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1.55 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशेष शासकीय अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पिहानी क्षेत्र के निवासी चोटक्के ने 12 जून, 2019 की शाम करीब आठ बजे गांव की एक दलित बच्ची से रेप किया। पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के पिता के मुताबिक, घटना से पहले उसकी बेटी एक तिलक समारोह में गई थी, जहां पर आरोपित मिला। उसे अपने साथ ले जाकर रेप किया। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सबूत के आधार पर दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर आरोपित पर जुर्म साबित पाया। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जुर्माना राशि में से आधी रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

