रायगढ़: खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है। जहाँ कुनकुनी गॉव में रहने वाले किसान का शव झोपड़ी में लटकता हुआ पाया गया। यह घटना बीते देर शाम घटित हुई। जिसके बाद से स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल के रवाना हुई। जिसके बाद शव को उतार कर पीएम की कार्यवाही के लिए सिविल अस्पताल भेजवाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महावीर राठिया उम्र 50 वर्ष जांजगीर चापा के ग्राम भांठा का निवासी था। जो खरसिया के कुनकुनी गांव में बीते 8 वर्षों से रहकर खेती किसानी का काम करता था। जिसका शव जलाशय बाड़ी के पास झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटकती हुए देखा गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल के रवाना हुई। पंचनामा दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए शव को पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
