रायगढ़। 26 जून के सुबह टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक रामनिवास टॉकीज चौक के पास पल्सर मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है । सूचना देने वाले मुखबिर द्वारा युवक के पास रखी हुई मोटरसाइकिल को चोरी का होने का संदेह व्यक्त किया ।

थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा थाने से पेट्रोलिंग भेजकर तस्दीक कराया गया । जहां संदेही युवक बलदेव दास महंत निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर का पल्सर सीजी 13 यू-2695 को बेचने ग्राहक की तलाश में था । पुलिस टीम द्वारा युवक से मोटरसाइकिल के कागजात मांग किए, इतने में युवक सकते में आ गया और मोटरसाइकिल को चोरी का होना बताया । पेट्रोलिंग टीम द्वारा युवक को मोटरसाइकिल समेत थाना लाया गया ।
थाना कोतवाली में आरोपी बलदेव दास महंत पिता महेत्तर दास महंत 20 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर से जप्त मोटरसाइकिल पल्सर CG 13 U-2695 की विधिवत जब्ती कर आरोपी पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
