रायगढ़। थाना खरसिया में थाना क्षेत्र की युवती ने सक्ती क्षेत्र के युवक देवाशीष पटैल पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि मार्च 2022 को देवाशीष पटैल से रिश्ता तय होकर अप्रैल महीने में सगाई हुई थी। पिछले माह मई में एक दिन अपने परिवारवालों के साथ खरसिया के अटल रॉक गार्डन घूमने जा रहे थे।
तब देवाशीष भी साथ रॉक गार्डन साथ घूमने जाऊंगा, कह कर गांव आया और साथ गया, जहां रॉक गार्डन के सूने स्थान पर लेकर देवाशीष सगाई हो चुकी है, तुमसे जल्द ही शादी करूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके 4-5 दिन बाद देवाशीष गांव आ गया और अपने मोटर सायकल में कॉलेज ले जाने के बहाने जंगल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया।
कुछ दिनों बाद देवाशीष पटैल घर वालों को कॉल कर तुम्हारे लड़की से शादी नहीं कर सकता बोला। उसके बाद घरवाले कई बार देवाशीष के शादी के संबंध में चर्चा की तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तब देवाशीष द्वारा शारीरिक शोषण करने की जानकारी अपने घरवालों को दी और सलाह मशविरा कर थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराया। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
