रायगढ़ । बीती रात जमीन में सोए एक युवक के कमर को जहरीले सर्प ने इस कदर डसा कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी जान चली गई। यह घटना कापू थाना क्षेत्र की है। मामले की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक बृजकिशोर गिरी ने बताया कि सोनपुर निवासी मोहर यादव पिता सुधान यादव (35 वर्ष) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बरामदे में बिस्तर लगाकर बीवी के साथ सोया था। देर रात कमर के पीछे भाग में किसी जंतु के काटने का एहसास होने पर मोहर ने अपनी पत्नी और पिता को बताया। आधी रात को जब मोहर को लगातार पलक झपकाते देख बदहवास परिजनों ने पूरे घर की खाक छानी, लेकिन सांप उनको नजर नहीं आया।

चूंकि, मोहर की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, इसलिए मौके की नजाकत को भांप परिजन एम्बुलेंस बुलवाते हुए आधी रात को आनन – फानन में उसे समीपस्थ कापू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे। इस बीच विष का प्रभाव पूरे शरीर में तेज गति से फैलने के कारण जीवन और मौत के बीच जूझ रहे युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। हालांकि, दरमियानी रात लगभग 3 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विजयेंद्र यादव प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, कापू पुलिस मर्ग कायम कर घटना की विवेचना में जुटी है।
- सारंगढ़:अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आनंद वर्मा के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार… - August 14, 2026
- दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने किरण सिंहदेव का जाना हालचाल… - August 14, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026




