रायगढ़, । केलो डैम में शनिवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है । चूंकि, पेंट-कमीज पहने युवक का शव काफी फूल चुका है इसलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लाखा में शनिवार दोपहर उस समय लोगों के होश उड़ गए, जब केलो डैम में उन्होंने एक लाश को तैरते हुए देखा। ऐसे में शव को देखने भीड़ लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। केलो बांध में मृतदेह बरामदगी की भनक लगते ही हरकत में आए वर्दीधारियों ने डैम से शव को बाहर निकालते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, पर कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी।

चूंकि, पेंट और शर्ट पहना मृतक पानी में कम कम 24 से 36 घंटे रहा होगा इसलिए शरीर फूलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अलबत्ता, आशंका है कि वह कोई गाड़ी चालक होगा और नदी किनारे हाथ-पांव धोने के दौरान गिरा होगा । शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्च्यूरी रूम में रखवाया है। वहीं , पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है ।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
