क्राईम

छत्तीसगढ़: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित ने सजा सुनने के बाद खाया जहर हुई मौत, आखिर कहाँ से आया जहर? परिजनों ने लगाया आरोप…

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित ने सजा सुनाए जाने के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। आरोपित के दोषी पाते हुए न्यायालय ने शुक्रवार को बीस साल की सजा सुनाई थी।

पुलिस लाइन के जवान उसे केंद्रीय जेल लेकर जा रहे थे। जेल के गेट के सामने पहुंचते ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। तभी उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिसकर्मी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से परिजनों के कहने पर शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान आरोपित ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद देर रात प्रथम श्रीण मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंची व ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के बयान लिए।

जानकारी के अनुसार ग्राम रायपुर निवासी राजा कहार 24 वर्ष पर आरोप था कि 4 जुलाई 2020 को उसने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया। राजा कहार जमानत पर था। और एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। शुक्रवार को उसकी अंतिम पेशी थी। उसे सजा सुनाए जाने का आभास पहले ही हो चुका था। आखिरी पेशी होने के बाद उसे विशेष न्यायाधीश ने बीस साल की सजा सुनाई।

पुलिस लाइन से आया था बल

न्यायालय से सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस लाइन का बल आरोपित राजा को केंद्रीय जेल दाखिल कराने के लिए आया हुआ था। सुरक्षा के बीच आरोपित को जेल ले जया जा रहा था। शाम करीब 7.30 से उसकी तबियत बिगड़ गई। राजा ने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने पहले ही जहर खा लिया था। पुलिस जवान उसे लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजन लगा रहे आरोप

मृतक राजा के मामा रामप्रसाद कहार का कहना है कि उन्होंने पुलिस कस्टडी में सुरक्षित छोड़कर आए थे। कुछ ही देर बाद फोन आया कि राजा की हालत गंभीर है अस्पताल आ जाओ। रामप्रसाद का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद राजा के पास जहर कहां से आया।

जांच की जा रही है

सिटी कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पास जहर कहां से आया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *