रायपुर: राज्य में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विभाग का बजट अनुदान मांग सदन में पारित हो गया है। कुल 22,400 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

इसके तहत 105 करोड़ रुपये स्कूल भवन निर्माण के लिए और 700 करोड़ रुपये मध्यान्ह भोजन योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।
सदन में शिक्षा मंत्री की घोषणाएं
सदन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सरकार के कार्यकाल में अब तक 12 हजार शिक्षकों का प्रमोशन किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाएगा।
पाठ्यक्रम और पढ़ाई में बदलाव
मंत्री ने घोषणा की कि कक्षा 3 से संस्कृत और अन्य बहुभाषाओं को जोड़ा जाएगा। पहली कक्षा से बच्चों को योग शिक्षा दी जाएगी। वैदिक गणित और धर्म दर्शन को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पर्व, त्योहार, संस्कृति, खेती और बोली पर आधारित सहायक अध्ययन सामग्री भी बच्चों को पढ़ाई जाएगी।
स्कूल व्यवस्था में नए नियम
सरकार ने यह भी घोषणा की है कि बच्चों की उपस्थिति और अवकाश आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सभी स्कूलों में एनसीसी, एनएसएस और रेडक्रॉस को अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही स्कूल में अंतिम पीरियड खेल के लिए निर्धारित होगा।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




