रायगढ़/माननीय कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है।। जिसके कारण महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।।


दिनांक 24.6.2022 को घरघोडा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिहली रामपुर निवासी कुमार यादव अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है,, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर कुमार यादव के घर छापा में 48 पाऊच (9.6) लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता एवं घरघोडा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।
आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
