केरल में एक टीचर द्वारा मासूम बच्चे की पिटाई करने का मामला सामने आया है. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह ठीक से अंग्रेजी वर्णमाला का उच्चारण नहीं कर पा रहा था. पिटाई के बाद बच्चा बीमार पड़ गया.
जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक बच्चा पल्लूरभी में एक टीचर के पास ट्यूशन पढ़ता है. ट्यूशन पर अंग्रेजी वर्णमाला को सही ढंग से बोलने में विफल रहने वाले चार साल के बच्चे को उसके शिक्षक ने बेंत से जमकर पीटा. मामला तब प्रकाश में आया, जब लड़का ट्यूशन के बाद वापस आया और अचानक बीमार पड़ गया. उसे पास के अस्पताल ले जाया गया और जांच में उसके पैरों पर पिटाई के निशान मिले. बच्चे ने खुलासा किया कि उसके ट्यूशन टीचर ने उसे ए- बी- सी- डी सही नहीं बोलने के कारण बेंत से पीटा. इसके बाद माता-पिता ने निकटतम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और ट्यूशन शिक्षक निखिल को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना मंगलवार की है.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
