बीजू जनता दल के विधायक बिजय शंकर दास के खिलाफ अपनी ही शादी में शामिल न होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि तिर्तोल के विधायक दास पर जगतसिंहपुर सदर थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का वादा तो किया, लेकिन शुक्रवार को दिनभर इंतजार करने के बाद भी रजिस्ट्रार ऑफिस नहीं पहुंचे. प्रभारी निरीक्षक प्रवास साहू के मुताबिक विधायक बिजय शंकर दास के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई हैं.
विवाह के लिए 17 मई को मैरिज रजिस्ट्रार के कार्यालय में आवेदन किया गया था. 30 दिनों के बाद शुक्रवार को शादी की औपचारिकताओं के लिए महिला अपने परिवार के साथ पहुंची, लेकिन विधायक उपस्थित नहीं हुए. उधर 30 वर्षीय दास का कहना है कि उन्होंने शादी करने से इनकार नहीं किया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शादी के पंजीकरण के लिए और 60 दिन बाकी हैं, इसलिए मैं नहीं आया.
महिला ने दावा किया कि वह तीन साल से दास के साथ रिश्ते में है और उन्होंने उससे शादी करने का वादा किया था.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
