प्रेम जाल में फंसाकर युवक नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, बदनाम करने वीडियो बनाकर वायरल भी किया, पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी….
राजनांदगांव. दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने 19 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने संबंध बनाते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था. युवक पीड़िता के साथ पिछले 1 साल से दबाव बनाकर शारीरिक शोषण कर रहा था. आरोपी शादीशुदा है और पत्नी को धोखा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार कर रहा था.
पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 19 घंटे में खोज निकालकर जेल भेजा. पीड़िता ने अंबागढ़ चौकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया था कि आरोपी विगत 2 वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेम प्रसंग में फंसाकर विगत 1 साल से पीड़िता पर दबाव बनाकर लगातार शारीरिक शोषण कर रहा. आरोपी ने बदनाम करने की मंशा से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया में वायरल किया.
भनसुला जंगल में छिपा था आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देव प्रसाद कचलामे उर्फ देवा पिता मंगल सिंह कचलामे जाति गाड़ा निवासी कौड़ीकसा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोपी को किसी माध्यम से उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना हो चुकी थी, जिसके चलते आरोपी फरार हो चुका था. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी के लिए अलग-अलग दिशाओं में टीम रवाना किया. शनिवार को मुखबिर की सूचना पर भनसुला जंगल में छिपे आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
